CBSE बोर्ड 11वीं 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में किया बडा गया बदलाव, यहां पढ़ें

नई दिल्ली
सीबीएसई ने 11वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा के पैटर्न को बदलने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के अंतर्गत परीक्षाओं से लंबे उत्तर वाले प्रश्‍न हटाने का फैसला किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस बदलाव का मूल उद्देश्य बच्चों में आंसर रटने की प्रवृत्ति खत्‍म करना और सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नए परीक्षा पैटर्न शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से लागू कर दिए गए हैं। सीबीएसई का कहना है कि 11वीं और 12वीं कक्षा में लंबे उत्तर वाले प्रश्‍नों की बजाय अब से कॉन्सेप्ट आधारित सवाल पूछे जाएंगे।

 इसके साथ ही सीबीएसई का यह भी कहना है कि यह बदलाव केवल 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए लागू है। 9वीं और 10वीं की कक्षाओं के परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीबीएसई के मुताबिक, 11वीं और 12वीं के एग्जाम पैटर्न में किया गया परिवर्तन नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित है।

नई शिक्षा नीति के अनुरूप ही परीक्षा पैटर्न में सुधार किया गया है। सीबीएसई के निदेशक जोसेफ इमैनुअल ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के मुताबिक ही सीबीएसई ने स्कूलों में दक्षता आधारित शिक्षा को उपयोग में लाने के लिए कदम उठाए हैं। इसमें दक्षता के आधार पर मूल्यांकन और शिक्षकों तथा छात्रों के लिए अनुकरणीय संसाधनों का विकास शामिल है। जोसेफ इमैनुअल ने बताया कि सीबीएसई स्कूल एजुकेशन के क्षेत्र में ऐसा इको सिस्टम बना रहा है, जिसका उद्देश्य रटना नहीं, बल्कि सीखने पर जोर देना है। इस नए इकोसिस्टम के माध्यम से छात्रों की रचनात्मक सोच व क्षमताओं को विकसित किया जाएगा, ताकि वे 21वीं सदी की चुनौतियों से निपट सकें।

इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए सीबीएसई बोर्ड ने बताया कि बहु-विकल्प प्रश्‍न यानी एमसीक्यू और दक्षता आधारित प्रश्‍नों की संख्या 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं लघु और दीर्घ उत्तर सहित अन्य प्रश्‍नों का प्रतिशत 40 से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है। एग्जाम पैटर्न में किए गए बदलाव को लेकर सीबीएसई का यह भी कहना है कि इस बदलाव का एक उद्देश्य यह पता लगाना भी है कि स्कूली छात्र वास्तविक जीवन में विभिन्न अवधारणा को कितना समझ पा रहे हैं।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।