समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर

लखनऊ

गोरखपुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक आया है. काजल निषाद को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है. उन्हें लखनऊ के मेदांता में एडमिट किया जाएगा. लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही सपा प्रत्याशी काजल निषाद चुनाव-प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ थी और वे बेहोश हो गईं थीं.

काजल निषाद के पति संजय निषाद ने  बताया कि भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच चुनाव प्रचार करते समय काजल को चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गईं. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें प्राथमिक उपचार दिया और उनके डिहाइड्रेशन और हाई बीपी का शिकार होने का अंदेशा जताते हुए उन्‍हें भर्ती कर लिया. डॉक्टर की टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

इस बीच काजल की तबीयत बिगढ़ने की सूचना मिलने पर अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है. अस्‍पताल में आने वाले नेताओं को काजल निषाद के पति संजय निषाद पत्नी का हाल बता रहे हैं. लेकिन, तबीयत खराब होने और दवा की वजह से काजल बिस्‍तर पर हैं और अधिकतर समय आराम कर रही हैं. फिलहाल काजल निषाद की हालत स्थित है. डॉक्टर की टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है.

काजल निषाद साल 2012 में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि, इस चुनाव में उन्‍हें जीत नहीं मिली. काजल ने साल 2017 के चुनाव में एक बार फिर गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वे गोरखपुर से सपा के टिकट पर बीते निकाय चुनाव में भी उतरीं लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी डा. मंगलेश श्रीवास्‍तव ने उन्‍हें हरा दिया.

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।