मोदी सरकार की वापसी के लिए नवरात्र में शतचंडी महायज्ञ शुरु

ग़ाज़ियाबाद
सिद्धपीठ श्रीदूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के पीठाधीश्वर तथा पंचदश नाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के तत्वावधान में नवरात्र पर्व पर मां देवी के सात मंदिरों में शतचंडी यज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष तथा हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के प्रमुख श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि आज से नवरात्र आरम्भ हो गए हैं और इस पावन पर्व पर धर्म के रक्षक तथा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले श्री मोदी की सत्ता की वापसी के लिए के लिए सात देवी मंदिरों में यह यज्ञ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ ही शतचंडी अनुष्ठान आज से शुरू हो गया है और इसके तहत नवरात्र पर्व में सवा 10 लाख नवार्ण मंत्रों का जाप किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रीदूधेश्वर वेद विद्यापीठ के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी, आचार्य रोहित त्रिपाठी तथा आचार्य अतुल शर्मा के गणपति पूजन तथा कलश स्थापना के बाद वेद विद्यापीठ के 50 विद्यार्थियों ने नर्वाण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का जाप शुरु कर दिया।
श्री महन्त ने बताया कि महायज्ञ श्रीदूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, प्राचीन त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर द्वारिकापुरी दिल्ली गेट तथा सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में शतचंडी अनुष्ठान शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में यह आयोजन जसौल में किया जा रहा है। राजस्थान की जिन चार मंदिरों में यह आयोजन हो रहा है उनमें श्री राणी भटियाणी मन्दिर जसौल धाम, जसौलगढ, शिव तालाब तथा पालिया तिलवाडा में शामिल है।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।