भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में संचार सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने एवं दूरदराज क्षेत्रों तक बेहतर ब्रॉडबैंड कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इसरो द्वारा स्पेस-एक्स के सहयोग से अपना जीएसएटी-एन2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट के सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए इसरो और स्पेस-एक्स की टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत का यह एक और महत्वपूर्ण सफल कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने गत 10 वर्ष में अंतरिक्ष जगत में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ये सभी कीर्तिमान नए और आत्म-निर्भर भारत के संकल्पों को दर्शाने वाले उदाहरण हैं।

More Stories
MP के 1 लाख कर्मचारियों को झटका, वेतन कटौती मामले में मोहन सरकार SC जाएगी; 400 करोड़ का बकाया भुगतान अटका
मैहर में मां शारदा मंदिर का रोपवे 10 दिन बंद, श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई दर्शन व्यवस्था
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग