रायसेन (मध्यप्रदेश)
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक नाबालिग लड़के और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर सिलवानी थाना क्षेत्र के पडरिया गांव में सोमवार रात को हुई।
पुलिस उपमंडल अधिकारी अनिल मौर्य ने बताया कि वाहन में ईंधन खत्म हो जाने के बाद चालक ने ट्रैक्टर को खेत में खड़ा कर दिया। बाद में, 19 वर्षीय एक मजदूर ट्रैक्टर मालिक के घर से डीजल लेकर आया और वाहन चलाने लगा, लेकिन वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।
उन्होंने बताया कि थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रैक्टर खेत के पास एक नाले में पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितेश (19) और अंतराम (15) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

More Stories
MP के 1 लाख कर्मचारियों को झटका, वेतन कटौती मामले में मोहन सरकार SC जाएगी; 400 करोड़ का बकाया भुगतान अटका
मैहर में मां शारदा मंदिर का रोपवे 10 दिन बंद, श्रद्धालुओं के लिए जारी की नई दर्शन व्यवस्था
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग