कोंडागांव।
जिले के ग्राम चिवावंड में एक शराबी युवक की वजह से हड़कंप मच गया है। दरअसल, आज दोपहर साप्ताहिक बाजार के दौरान एक युवक शराब के नशे में धुत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे नहीं आया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाईश दी, लेकिन युवक पर समझाईश का कोई भी असर नहीं दिखा रहा है। पुलिस ने जवानों को तैनात कर दिया है और उनका प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ग्राम भोगाड़ी का रहने वाला है। आज दोपहर वह चिवावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने सोचा कि शाम तक नशा उतरते वह नीचे उतर आएगा, लेकिन जब युवक नीचे नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली है।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय