रायपुर।
रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो लांच किया।उन्होंने लिखा कि पूरा होवत हे गारंटी हर बार, आगे-आगे खुशहाली के होली तिहार, जम्मो प्रदेशवासी ला होली के अब्बड़ अकन बधई अउ सुभकामना उक्त वीडियो में भाजपा शासन द्वारा चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा होने की बात बताई गई है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री साय द्वारा देश और प्रदेश के सांस्कृतिक पर्वों का विशेष संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रोत्साहन देकर भव्यता के साथ उनका आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा