पथरिया (मुंगेली)
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढे और रोड से निकले छड़ के कारण टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा. घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही.
यह घटना किरना सरगांव के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही बोलेरे रोड के निकले छड़ से सामने की टायर फट गई. इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. बोलेरे में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है.

More Stories
ACB का बड़ा एक्शन: जनपद पंचायत के RES SDO 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश
रायपुर में भक्ति और बीट्स का अनोखा संगम: 28 फरवरी को इंडोर स्टेडियम में ‘भजन क्लबिंग’, सीएम साय ने किया पोस्टर लॉन्च