भोपाल
मध्य प्रदेश को जल्द ही 543 आयुर्वेद डाक्टर मिल जाएंगे। मप्र लोक सेवा अयोग ने साक्षात्कार के उपरांत चयनित डाक्टरों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। अब आयोग द्वारा हाई कोर्ट में केविएट दायर करने की तैयारी है, जिससे कोई अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति हाई कोर्ट में याचिका लगाता है तो आयोग का पक्ष पहले सुना जाए।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रवक्ता डा. राकेश पांडेय ने बताया कि भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सतना, रीवा, जबलपुर्र, ग्वालियर, खंडवा, धार, झाबुआ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नए डाक्टरों को पदस्थ किया जाएगा।
इनमें अनारक्षित श्रेणी के 188, अनुसूचित जाति के 110, अनुसूचित जनजाति के 138, अन्य पिछड़ा वर्ग के 97, ईडब्ल्यूएस के 69 समेत 602 डाक्टरों की सूची जारी होनी थी, परंतु 543 डाक्टर ही चयनित हो सके। उल्लेखनीय है कि इसके लिए लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2022 को हुई थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद इस वर्ष दो जनवरी से 15 फरवरी तक साक्षात्कार हुए थे।

More Stories
इंदौर में 182 हरे-भरे पेड़ों की कटाई को हाई कोर्ट की सशर्त मंजूरी, हजारों पक्षी होंगे प्रभावित
केरवा डैम के ग्रीन बेल्ट में 19 जगह अतिक्रमण चिन्हित, रेस्टोरेंट भी शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का निर्माण भी मिला
भोपाल मास्टर प्लान पर 5 हजार आपत्तियां, छंटनी में लगेंगे 15 दिन