मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पं. प्रदीप मिश्रा ने की भेंट
उज्जैन में संतों को स्थायी आश्रम बनाने संबधी निर्णय पर व्यक्त किया आभार
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शॉल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ से पं. मिश्रा का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। पंडित मिश्रा ने भी शॉल पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थायी आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया।

More Stories
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब