रायपुर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर को विवि परिसर में 25 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी। इस अवसर पर कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
विवि के कुलपति प्रोफेसर पीके पात्रता ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले 25 छात्र-छात्राओं में से 1 को 3, 6 को 2 और 18 को सिंगल मेडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के हाथों प्राप्त होगा। इसके अलावा 6 छात्र-छात्राओं को एमसीएच की उपाधि भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 6031 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान किया जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताया कि हर वर्ष छात्रों को डिग्री प्रदान कर दिया जाए।

More Stories
सामाजिक समरसता का उत्सव: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300+ जोड़ों की शादी आज
बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी, अब बनेगी बस्तर की नई पहचान
उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा