जबलपुर
जबलपुर के भेड़ाघाट में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव दो हिस्सों में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि जवान ने सुसाइड किया है। वे 14 फरवरी से घर से लापता थे। शव दूसरे दिन गुरुवार दोपहर को मिला।
इसी महीने होना थी शादी
इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक अश्वनी कुमार पटेल बीएसएफ के जवान थे, जो गुवाहाटी में पदस्थ थे। 10 दिन बाद उनकी शादी होना थी इसलिए वह छुट्टी लेकर जबलपुर आए हुए थे। पिता खरगलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि मृतक अश्वनी कुमार भेड़ाघाट घूमने जाने का कहकर बाइक से निकले थे। ज़ब वह देर रात तक वह नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई। फ़ोन लगाने पर मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद परिजन ने धनवंतरि नगर पुलिस चौकी में सूचना दी।
2 दिन पहले हुई सगाई
मृतक के पिता ने बताया कि अश्वनी कुमार अपनी शादी के लिए एक माह की छुट्टी लेकर जबलपुर आए हुए थे। वही 13 फरवरी को उनकी सगाई भी थी।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में आत्महत्या करने की आशंका लग रही है। बहरहाल धनवंतरी नगर पुलिस द्वारा आगे की जांच हेतु केस डायरी भेड़ाघाट थाना पुलिस को सौंप दी गई है।

More Stories
एमपी में कर्मचारियों के लिए 3 माह की ट्रेनिंग अनिवार्य, नहीं मानी शर्त तो भरना होगा ₹5000 का जुर्माना
ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 बनेगा फोर लेन, NHAI की DPR अंतिम चरण में, 117 किमी का सफर होगा आसान
दिल्ली में 8वें वेतनमान को लेकर 17 मार्च को शक्ति प्रदर्शन, भोपाल से बनी रणनीति