दौसा.
राजस्थान में आज जब उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है, उससे ठीक पहले दौसा से बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को बांसवाड़ा और बाड़मेर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी 40 प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें से 35 दौसा से हैं। ऐसे में इन तबादलों को सीधे उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
काबिले गौर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दौसा सीट पर पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं दिख रही थी और उस समय बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सार्वजनिक तौर पर कुछ सरकारी कर्मचारियों को चेताया भी था कि दौसा में सरकारी कर्मचारी जो कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बोरिया बिस्तर बांध कर तैयार रहना चाहिए। ऐसे में इस लिस्ट को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए है उनमे अधिकांश एसटी कम्युनिटी से हैं। ऐसे में ये तबादले चुनावी मुद्दा भी बन सकते हैं।

More Stories
1050 से बढ़कर 1150 करोड़ हुआ बजट, हजारों आश्रित परिवारों तक पहुंची किसान परिवारों के कल्याण से जुड़ी योजना
यूपी की सात और वेटलैंड बनेंगी रामसर साइट, अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने से बढ़ेगा संरक्षण
सीएम योगी के निर्देश पर आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा