जबलपुर
ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी जिले में आयोजित बड़े शासकीय आयोजन का निमंत्रण पत्र उस जिले का कलेक्टर आम नागरिकों को बांटे। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ये नवाचार किया है।
महाकोशल अंचल को आज मिल रहीं 23 सौ करोड़ लागत वाली 26 सड़क परियोजना के भव्य शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र कलेक्टर सक्सेना ने मकानों-दुकानों में वितरित कराए और आम नागरिकों से आयोजन में सहभागिता का निवेदन किया। उनके निर्देश पर प्रशासन की ओर से लगभग 25 हजार लोगों को यह आमंत्रण पत्र दिया गया है। यही नहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रेषित शिकायत/ज्ञापन उन तक विविवत पहुंचे, इसकी व्यवस्था भी कलेक्टर सक्सेना ने प्रमुखता से की है। जो लोग भी अब इन आयोजनों में आएंगे उनके पास बाकायदा आमंत्रण पत्र होगा।
मुख्यमंत्री के नाम की पेटी रखी
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एक और नवाचार किया है। उन्होंने आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने वाले ज्ञापन/शिकायत पेटिका भी रखीं हैं। उनका कहना है कि कई बार चलते कार्यक्रम या मुख्यमंत्री का काफिला रोक कर लोग उन्हें ज्ञापन देते हैं, ऐसे में आयोजन में बाधा आती है। कलेक्टर की पहल पर इन शिकायत पेटियों के सभी कागज कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
आज मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गणकरी का कार्यक्रम वेटरनरी कॉलेज मैदान में है। आयोजन स्थल पर रखी पेटियों में आगंतुकों को अपनी शिकायत, ज्ञापन इत्यादि डालने कहा गया है। इसके चलते यहां कई पेटियां लगाई गई हैं। इसमें आवेदक-पक्षकार को अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर सहित अपना आवेदन-निवेदन-ज्ञापन-मांग-पत्र इत्यादि डाल सकते हैं।

More Stories
कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस
भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत
जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट