प्रधानमंत्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह आयोजन की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। रीवा में लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकार्पण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम के लिए बनाए जाने वाले स्थल में मंचीय व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
MP में साइबर पुलिस का ‘ऑपरेशन फेस’, 33 जिलों में एक ही चेहरे पर 36 हजार सिम सक्रिय
MP सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज, 5 लाख 66 हजार करोड़ हुई देनदारी
भोपाल में प्रॉपर्टी होगी महंगी, कलेक्टर गाइड लाइन में 20 से 100 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव