भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन एवं दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. पी. वेणुगोपाल के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संदेश में कहा है कि स्व. डॉ. वेणुगोपाल ने हजारों सर्जरी कर लोगों के अमूल्य जीवन की रक्षा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

More Stories
युवा संगम : लाखों युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान, रोजगार और स्व-रोजगार का बना सशक्त मंच
प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI और फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्स की होगी नि: शुल्क पढ़ाई
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्रियों की जंग! इंस्टाग्राम पर CM योगी का दबदबा, पोस्ट करने में मोहन यादव सबसे आगे