भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर बहनों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिलों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला पुलिस बल निरंतर पेट्रोलिंग करेगी तथा बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। महिला बल के सहयोग के लिए अन्य पुलिस बल भी तैनात रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निगरानी के अत्याधुनिक साधन जैसे ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा आदि का भी बहनों की सरक्षा के उद्देश्य से प्रयोग किया जाएगा।

More Stories
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर मेहरबान मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल