पानीपत
पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने मां-बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक महिला और आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है। 2 अक्टूबर को वह पेप्सी पुल के पास था। तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।

More Stories
बंगाल चुनाव आयोग ने 7 बड़े अधिकारियों को सस्पेंड किया, चुनावी ड्यूटी में कोताही पर सरकार को सख्त निर्देश
Ahmedabad के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर, शहर में दहशत
भारतीय पासपोर्ट की ताकत में जबरदस्त उछाल, 10 पायदान चढ़कर 75वें स्थान पर पहुँचा, इन दो देशों से बढ़ी टेंशन