कलेक्टर ने की 171 आवेदन पत्रो पर जनसुनवाई
जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करे विभागीय अधिकारीः-शुक्ला
सिंगरौली
लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आएं हुये 171 व्यक्तियों के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला को अवगत कराते हुये अपना आवेदन पत्र दिया गया। जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर शुक्ला के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई आवेदनो का निराकरण जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही कराया जा सका संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुये निर्देश दिया गया कि समय सीमा में आवेदन पत्रो का निराकरण सुनिश्चित किया जाये।
कलेक्टर ने निर्देश देते हुये कहा कि विभागीय अधिकारी जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि संबंधित आवेदनकर्ता के समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित हो सके। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, , डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
बड़ी सरकारी भर्ती 2026: 1500+ पदों पर सीधी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू—योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी
नहाती नाबालिग छात्रा का VIDEO बनाने वाला पटवारी गिरफ्तार, बाथरूम की जाली से की थी रिकॉर्डिंग
जिला कांग्रेस ने मनाई सिवनी , भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि