जबलपुर
रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा 9 जनवरी यानि मंगलवार को पहली बार जबलपुर दौरे पर आ रही है। उनके आगमन को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीने में जबलपुर रेल मंडल में लगातार हुए हादसों की जांच की जाएगी। साथ ही निरीक्षण भी किया जाएगा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह उनका रूटीन निरीक्षण है।
तैयारियां लगभग पूरी
मिली जानकारी के अनुसार, सिंगरौली-कटनी के व्योहारी स्टेशन के पास हुए मालगाड़ी हादसे की भी रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जांच करेंगी। चेयरमैन के दौरे को लेकर रेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसी कड़ी में अधिकारियों की मीटिंग का दौर भी जारी है, तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन मुख्यालय और कोचिंग परिसर कोरे लवे के अधिकारी स्टेशन चमकाने में जुटे हुए हैं।
रेलवे स्टेशनों का करेंगी निरीक्षण
हाल ही में हुए मालगाड़ी रेलवे दुर्घटना से रेलवे को 20 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। जिसके कारण 200 से ज्यादा ट्रेनों के रूट भी बदलने पड़े थे। हजारों यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई थी। यही वजह है कि यह रिपोर्ट जब चेयरमैन ऑफिस तक पहुंची तो आनन-फानन में उनका जबलपुर दौरा बना। बताया जा रहा है कि चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करेंगी। साथ ही व्योहारी मालगाड़ी हादसे की समीक्षा भी करेगी।

More Stories
कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैक्टर पर मिलेगी ₹2.45 लाख तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन