रायपुर
छत्तीसगढ़ में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी ने दो सुप्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद अब सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ़ में पदस्थ अफसरों पर निगरानी बढ़ा दी है.
बताया जा रहा कि प्रदेश में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं, उन्हें डरा धमकाकर मोटा पैसा मांग रहे हैं. ऐसी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली. इसके बाद चौधरी ने इसकी शिकायत दिल्ली में की. मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई.
इस मामले में सेंट्रल जीएसटी के छत्तीसगढ़ में पदस्थ सुप्रिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को लिप्त पाया गया. दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. बता दें कि दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं.

More Stories
महानगरों की तर्ज पर रायपुर को मिली सौगात: शहर की पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, 12 कारों की होगी एक साथ पार्किंग
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री साय
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि