रायपुर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की दो स्थाई समितियों में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। श्री अग्रवाल पहले ही लोकसभा की सबसे महत्वपूर्ण प्राक्कलन समिति के सदस्य बनाए जा चुके हैं। ऐसे में श्री अग्रवाल को सदन की तीन अहम कमेटियों में लिया जाना यह बताता है कि उनके अनुभव का लाभ लेना चाहते हैं।
जारी आदेश के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल को कैमिकल्स एवं फर्टिलाइजर कमेटी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति में सदस्य मनोनित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह स्थाई समितियां संसद के अंदर ही गठित की गई ऐसी समितियां होती हैं जो किसी विशेष विषय या मंत्रालय से संबंधित मामलों पर गहराई से अध्ययन करती हैं। ये समितियां सरकार द्वारा पेश किए गए विधेयकों का विस्तृत अध्ययन करती हैं और उनमें सुधार के लिए सुझाव देती हैं। किसी मुद्दे पर या विधेयकों पर पक्ष और विपक्ष में होने वाले गतिरोध को दूर करने के लिए भी संसद की स्थायी समिति अपनी भूमिका अदा करती है।
उक्त समितियों के अलावा श्री अग्रवाल जिस प्राक्लन समिति में सदस्य हैं उसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जांच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में हैं। समिति प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव भी देता है।

More Stories
पीड़ित/सूचनाकर्ता के लिए प्रत्येक थाने में दो कुर्सियां आरक्षित, कोरिया में बढ़ेगी जन-संवेदनशील पुलिसिंग
बैकुण्ठपुर में आपसी विवाद सुलझाएंगी महिलाएं, शिकायत निवारण का माध्यम बनेगी नारी अदालत
अंग्रेजी की परीक्षा में 269 परीक्षार्थी गैरहाजिर, कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण