रायपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जेपी नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक लेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संगठनात्मक बैठक लेंगे और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में लगी स्मृति प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन भी राजधानी रायपुर आएंगे। यात्रा के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी निकाय चुनाव तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित
सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न