श्रीनगर
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं।
ब्रेल वॉटरहेल इलाके में बस खाई में गिर गई। अधिकारी के मुताबिक, बस में बीएसएफ के 36 जवान भरे थे। सड़क से फिसलने के बाद बस खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में बीएसएफ के तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
आज का मौसम: दिल्ली-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में चलेगी तेज आंधी
US का बड़ा AI प्रतिबंध! सबसे ताकतवर मॉडल पर लगा बैन, भारत समेत कई देशों पर क्या होगा असर?
रोटी-नमक और ‘वंदे मातरम्’ से हुआ PM मोदी का भव्य स्वागत, स्लोवाकिया दौरे से खुलेंगे रिश्तों के नए अध्याय