नई दिल्ली
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर प्रस्तावित की है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मुर्मू को भेज दिया गया है।
हालांकि, सूत्रों ने बताया कि आप विधायक दल ने भावी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की है। केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

More Stories
55 साल की उम्र में 138 डिग्रियां और 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: जानिए राजस्थान के ‘महा पढ़ाकू’ दशरथ सिंह की प्रेरणादायक कहानी
योगी सरकार में एक नेता का मंत्री बनना तय, पश्चिम यूपी और सवर्णों पर फोकस की तैयारी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान लागू