भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि किसी भी राष्ट्र या समाज की जीवंतता वहां के लोकतंत्र की समृद्धि में निहित है। यह दिवस विविधता में एकता और वैश्विक शांति के लिए राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से सबकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। सबको समानता और न्याय दिलाने की दिशा में सतत अग्रसर रहते हुए सर्व-समावेशी व समृद्ध समाज निर्माण में योगदान देने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

More Stories
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण
सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है सरकार- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल
भोपाल-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को केंद्र की मंजूरी, विदिशा-सागर होते हुए झांसी से जुड़ेगा