भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है। राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।

More Stories
जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं
उज्जैन बनेगा कैंसर दवाओं का हब! नई मेडिसिन से 3 साल पहले चल जाएगा हार्ट ब्लॉकेज का पता
मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट