भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 11 सितम्बर को रतलाम जिले के ग्राम राजाखेड़ी में आरडीएसएस के तहत 2 करोड़ 2 लाख की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। श्री तोमर राजाखेड़ी में पौध-रोपण भी करेंगे। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप और सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं विधायकगण उपस्थित रहेंगे। श्री तोमर 11 सितम्बर को ही दोपहर में सैलाना में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम को रतलाम से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे।

More Stories
संकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आगे लाल झंडी लेकर चला रेलकर्मी, पीछे 3 फीट पानी चीरती रही ट्रेन; सतना-मानिकपुर ट्रैक का VIDEO वायरल
प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण