खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
जिले ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को सगाई का निमंत्रण देने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में सगाई की खुशियां मातम में बदल गई है।
ठेलकडीह थाना अंतर्गत ग्राम सिरसाही में दो मोटर साइकिल में आमने सामने भिड़ंत हो गई और इस हादसे में दुर्घटना में ग्राम कोपे नवागांव निवासी 18 वर्षीय प्रकाश वर्मा और एक अन्य युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। मृतक दोनों युवक सगाई का निमंत्रण देने निकले थे। मृतक और घायल सिर में हेलमेट नहीं पहने थे।

More Stories
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां
राहत योजना : गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार से बच रही अनमोल जिंदगियां