मुंबई,
गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'मुसुकिये प मरे लगले' रिलीज हो गया है। भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी का भोजपुरी लोकगीत 'मुसुकिये प मरे लगले' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने के वीडियो में गीत के माध्यम से बताया गया है कि एक युवा स्त्री अपने पति से बहुत प्यार करती है, वह अपने पति के लिए सज संवर कर बन ठन कर रहती है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'मुसुकिये प मरे लगले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिवानी सिंह ने गाया है।इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष एफव एवं नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

More Stories
बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, Kiss करते हुए तस्वीरें वायरल
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, लुक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट