धार
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में खनिज टीम द्वारा रविवार को पीथमपुर से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन / ओवरलोड पर कार्यवाही करते हुए 7 डम्पर वाहनों को जप्त किए गए हैं। इन डम्परों को पुलिस चौकी संजय जलाशय में 6 वाहन एवं पुलिस थाना सागोर में 1 वाहन को पुलिस अभिरक्षा में खड़े किये गये है। खनि अधिकारी जे. एस. भिडे ने बताया कि उक्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम-2022 के नियमों के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही।

More Stories
इंदौर में ₹1,200 करोड़ का निवेश करेगी लालवाला इंडस्ट्रीज़, CM मोहन यादव से चर्चा
भोपाल नगर निगम परिषद में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भड़के BJP पार्षद
भोपाल गोलीकांड में सायरा खान का यू-टर्न, अब बोलीं- घर में रखी पिस्टल से चली गोली