नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नव-निर्वाचित चेयरमैन जय शाह ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि टेस्ट क्रिकेट खेल का ‘आधार’ बने और इस दौरान वह ‘क्रिकेट की प्रगति में बाधा डालने वाली बाधाओं को दूर करने’ का भी प्रयास करेंगे।
वर्ष 2019 से बीसीसीआई सचिव की भूमिका निभा रहे 35 वर्षीय शाह 62 वर्षीय ग्रेग बार्कले से एक दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। वह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। न्यूजीलैंड के बार्कले ने दो साल के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में शाह ने कहा, ‘‘टी20 स्वाभाविक रूप से एक रोमांचक प्रारूप है लेकिन यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट सभी के लिए प्राथमिकता बना रहे क्योंकि यह हमारे खेल का आधार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रिकेटरों को लंबे प्रारूप की ओर आकर्षित किया जाए और हमारे प्रयास इस लक्ष्य की ओर केंद्रित होंगे।’’
शाह ने कहा, ‘‘मैं अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिभा खोज के लिए एक अलग कार्यक्रम स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहूंगा और मैं इस कार्यक्रम में आपके समर्थन की आशा करता हूं।’’ शाह ने दुनिया भर में खेल के मानकों को और ऊपर उठाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईसीसी के सदस्य बोर्डों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष की इस प्रतिष्ठित भूमिका को संभालने के लिए मुझ पर अपना भरोसा जताया। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं दुनिया भर में हमारे खेल के मानक को ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।’’

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं मिलेगा तुरंत मौका
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने बल्ले से मचाया धमाल, डेल स्टेन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा