अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से दुर्घटना के मुख्य कारण शराब के नशे में वाहन चलाने को रोकने के लिए ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, अभियान के तहत दिनांक 21/08/24 को तीन बाइक चालकों को वाहन चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से चेक करने पर नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। इन वाहन चालकों पर एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किया गया तथा जुर्माना हेतु प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु तैयार किया गया।

More Stories
सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश को प्राप्त हुई समग्र शिक्षा बजट की चौथी किश्त
अस्पताल की बड़ी गलती: नवजात को मृत बताकर सौंपा शव, पिता ने देखा तो जिंदा था बच्चा