बाबा महाकाल के दर्शन कर मंत्री टेटवाल ने लिया आशीर्वाद
गोगादेव जी महाराज की छड़ी यात्रा में हुए शामिल
भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिये मंगलकामना की। मंत्री टेटवाल विगत दिवस राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज एवं भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी रामनाथ जी महाराज के साथ गोगादेव जी महाराज की छड़ी यात्रा में सम्मिलित हुए।

More Stories
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रोकने अब जातिवाद पर उतरे षडयंत्रकारी
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
पराली जलाने में मध्य प्रदेश देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल, 45 दिनों में आए 538 मामले