मंडला
मंडला जिले के मोहगांव विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत मोहगांव के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे का रोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि सभी लोग कम से कम एक वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाएं तथा उसे संरक्षित करें। इस दौरान जनपद पंचायत मोहगांव अध्यक्ष गतसिंह भवेदी, उपाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

More Stories
मानहानि मामले में राहुल गांधी का यू-टर्न, बोले- बयान का आशय शिवराज या कार्तिकेय से नहीं था
पढ़ाई के बाद साथ करते थे नौकरी, अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी
उज्जैन में मोहर्रम जुलूस का VIDEO वायरल, हवा में लटकी वैन को विस्फोट से उड़ाने का प्रदर्शन