सागर
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन से लेकर आयकर विभाग और विक्रयकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है। सीमावर्ती जिलों से लेकर सीमावर्ती राज्यों पर बने चेक पोस्ट पर चेकिंग का दौर जारी है।
इसी क्रम में सागर जिले में पुलिस ने एक कार से तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र की पुलिस ने अटा बॉर्डर पर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उससे पुलिस को 467 किलोग्राम से अधिक वजन के चांदी के आभूषण पायल, ब्रेसलेट, चैन आदि मिले।
बताया गया है कि चांदी के आभूषण उत्तर प्रदेश के आगरा से तेलंगाना के हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद चांदी के जेवरात की कीमत 3.22 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है।

More Stories
गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
नीमच में राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तंज, बोले- ‘जैसी बुद्धि, वैसा कार्यक्रम’
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव