रोपे बरगद, पीपल और जामुन के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, पीपल और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ ग्वालियर के लेखक उदयभान रजक, कवि हेमंत शर्मा, सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था की श्रीमती पुष्पा पटेल, ओम हरि पटेल, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के सर्वश्री प्रेमनारायण, परमानंद जी और अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पोद्दार वर्ल्ड स्कूल भोपाल के कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों और शाला के शिक्षकों ने भी पौधरोपण किया।

More Stories
प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा