मंडला
विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने निवास विकासखंड के मनेरी एवं मेढ़ी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के आने और जाने के द्वार, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पानी, शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने का आव्हान किया। इस दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग मतदाता से भी चर्चा की तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद दीप्ति यादव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
जबलपुर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 50 झोपड़ियां जलकर खाक; रातभर मशक्कत करती रहीं 13 दमकल गाड़ियां
CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, 20 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
MP के लोगों की बढ़ी बचत, एक साल में बैंकों में जमा हुए 99 हजार करोड़ रुपये