ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार 10 अगस्त को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु की जाने वाली जन-सुनवाई ग्वालियर नगर निगम के बिस्मिल भवन कांच मील स्थित जोन 5 के क्षेत्रीय कार्यालय पर करेंगे। मंत्री तोमर शनिवार को प्रात: 8.30 बजे से 12 बजे तक नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में जन-सुनवाई करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम व विद्युत वितरण कंपनी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस जन-सुनवाई में उपस्थित रहकर जन-समस्याओं का निराकरण करने एवं आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
भोपाल बायपास होगा 6-लेन, ₹1757 करोड़ से भोपाल-विदिशा रोड भी बनेगी फोरलेन
इंदौर से दार्जिलिंग-सिक्किम जाना होगा आसान! बागडोगरा के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी फ्लाइट
रेलवे की 100 साल पुरानी विरासत खोज रहा PMO, इंदौर से मांगी ऐतिहासिक धरोहरों की सूची