डिंडौरी
कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय में पर्यटन विभाग की ओर से क्विज कांटेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आयोजित प्रतियोगिता में बढचढ कर स्कूली बच्चों ने भाग लिया था। कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक के पूर्व कलेक्टेªट सभाकक्ष में क्विज कांटेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान करने वालें बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
इंदौर के MYH में फिर लापरवाही! चूहों के बाद अब HIV यूनिट में बिल्लियों का आतंक
देवास पुलिस की जाबांजी: ‘कानून के हाथ लंबे होते हैं’ कहावत को किया सच
52वाँ अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह शुक्रवार से, 7 दिन शास्त्रीय शैलियों के नृत्य एवं संवाद का होगा समागम