बस्तर.
बस्तर में शातिर ठग ने हैदराबाद के एक युवक को निलगिरी की लकड़ी देने के नाम पर पैसे ठग लिए जिसके बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज किया गया। जहाँ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने प्रार्थी के पास से एक हैरियर गाड़ी भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास में पैसे लेकर ठगी करने की शिकायते अंकित यादव के खिलाफ मिल रही थी।
प्रार्थी नरेन्द्र बाबू निवासी हैदराबाद ने अंकित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास पैसे लेने के बाद लकड़ी नहीं दी और बदले में फर्जी वाला एक लोड़ ट्रक की फोटो तथा माल का फर्जी बिल वॉट्सऐप के माध्यम से भेज प्रार्थी को ठग लिया। थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह ने पहले शातिर ठग अंकित यादव के लिए टीम लगा कर पतासाजी की जिस पर पता चला कि आरोपी टाटा हैरियर गाड़ी में घुम रहा है। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि 1 लाख 75 हजार रूपये प्रार्थी से ठगी कर लिया और नगद 40 हजार रूपये और टाटा हैरियर गाड़ी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

More Stories
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा