उज्जैन
आटो चालक ने बुधवार को ईमानदारी का परिचय दिया है। आटो में बैठे कोटा के दो यात्री अपना बैग भूल गए थे। इसमें दो लाख रुपये नकद व अन्य सामान रखा हुआ था। चालक ने बैग में मिली पर्ची व रसीद पर लिखे मोबाइल नंबरों से सफर करने वाले यात्रियों का पता लगाया और दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बैग वापस सौंप दिया।
गोपाल मंदिर से दो यात्रियों को बैठाया था
आटो चालक मोहम्मद अफजल उम्र 60 वर्ष बुधवार को अपनी आटो क्रमांक एमपी 13 आर 3213 से मुरलीपुरा गया था। यहां निर्मल अखाड़ा से दो यात्रियों को गोपाल मंदिर के लिए आटो में बैठाया था। दोनों यात्री गोपाल मंदिर पर आटो से उतर गए थे। कुछ देर बाद अफजल ने अपनी आटो में बैग देखा था। बैग में दो लाख रुपये नकद व कुछ रसीद व सामान रखा था।
पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर किया संपर्क
पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आटो चालक ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बैग मालिक धन्नालाल अहिर निवासी ग्राम रिछी रामगंज मंडी कोटा को उनका बैग सौंप दिया। अहिर ने बताया कि वह गांव के 60 लोगों को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।
आटो ड्राइवर की इमानदारी से मिला बैग
बुधवार सुबह महाकाल बाबा के दर्शन किए थे। बैग वापस मिलने पर धन्नालाल ने दो हजार रुपये इनाम के तौर पर चालक को देना चाहे तो उसने लेने से इंकार कर दिया। चालक की ईमानदारी के कारण धन्नालाल को रुपये से भरा बैग सुरक्षित मिल गया।

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?