राजनांदगांव
अपने ही मातहत एक आरक्षक के साथ कथित मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप में आईजी दीपक झा ने खैरागढ़ के थाना प्रभारी अनिल शर्मा को लाईन अटैच कर दिया है। टीआई शर्मा को ऐसे वक्त में लाईन अटैच किया गया, जब समूचे रेंज में नए कानून उत्सव मनाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक प्रकाश मोहिले का खैरागढ़ के कुछ युवाओं के साथ विवाद हुआ था। आरक्षक पर युवाओं ने हाथ भी छोड़ दिया । इस मामले को लेकर आरक्षक ने थाना प्रभारी को जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। टीआई शर्मा ने मामले को दबाने के लिए आरक्षक पर आरोपियों का स्थानीय होने का हवाला देकर समझौता करने की सलाह दी गई। आरक्षक अपने साथ हुए मारपीट से आहत था। उन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर आगे शिकायत करने की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि आईजी के अलावा यह मामला अन्य शीर्ष नेताओं तक चला गया। बताया जा रहा है कि टीआई लगातार समझौता कराने के प्रयास में थे। यह जानकारी आईजी तक पहुंची। आईजी ने सीधे टीआई को लाईन अटैच कर दिया।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई