बिलासपुर
कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले ही चोरी करने के आरोप में दोषी पाते हुए भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक खिलेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार कलेक्ट्रेट की नजूल शाखा में कर्मचारियों की भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया जूम्मा-जूम्मा ही पूरी हुई थी और मेरिट लिस्ट तैयारी की जा रही थी लेकिन भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पहले ही कार्यालय में पदस्थ सहायक अधीक्षक खिलेंद्र यादव ने कम्प्यूटर में सुरक्षित मेरिट लिस्ट की सूची को कॉपी कर पेन ड्राइव में लेकर अपने पास रख लिया था। बताया जाता है कि इस सूची में चयनित उम्मीदवारों से संपर्क कर वह उनसे पैसों की मांग कर रहा था।
जिसकी जानकारी और शिकायत मिलने पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजस्व सचिव को जांच के लिए उक्त शिकायत भेजी थी। जांच में शिकायत सही पायी गई, सहायक शाखा अधीक्षक खिलेंद्र यादव के पास से पेन ड्राइव को बरामद किया गया, जिसके बाद खिलेंद्र यादव को निलंबित करते हुए रायपुर शाखा में अटैच किया गया है।

More Stories
CM साय ने UPSC प्रीलिम्स में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन
विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार