विधानसभा उप निर्वाचन दतिया
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा
झा ने उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने आज बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक दतिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। दतिया विधानसभा में होने वाले उप निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार में तेजी लाएं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने क्रिटिकल मतदान केंद्र, बॉन्ड ओवर, वल्नरेबल मतदान, इंटर स्टेट नाकों पर की जा रही कार्रवाई, अवैध हथियारों की जब्ती, पेड न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मिल रही शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

More Stories
शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर में विजयादशमी पर दिखी शाही परंपरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शस्त्र पूजन
भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन पर रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश