सहकारिता विभाग में 613 पदोन्नति
भोपाल
सहकारिता विभाग में पदोन्नति नियम 2025 के तहत 15 संवर्ग में कुल 613 पदोन्नति आदेश जारी किये गये हैं। इसमें प्रथम श्रेणी के पदों पर 41, द्वितीय श्रेणी के पदों पर 84, तृतीय श्रेणी के पदों पर 486 और चतुर्थ श्रेणी के 2 पदों पर अधिकारियों/कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
15 संवर्ग में संयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ के 22, उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ के 19, सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएँ के 13, अंकेक्षण अधिकारी के 71, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक के 196, सहकारी निरीक्षक के 106, सहायक ग्रेड-2 के 111, शीघ्र लेखक ग्रेड-2 के 6, अधीक्षक के 2, शीघ्र लेखक ग्रेड-3 के 2, संभागीय अधीक्षक के 8, सुपरवाइजर के 1, सहायक ग्रेड-1 के 29, जमादार का 1 और सहायक ग्रेड-3 के 26 पदोन्नति आदेश जारी किये गये हैं।

More Stories
टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को भी जोड़े : राज्यपाल पटेल
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, CM मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की
धार्मिक स्वतंत्रता पर MP के निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट वायरल, सऊदी अरब से की भारत की तुलना