भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, करंज और महुआ के पौधे रोपे। हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रीमती कुसुम शर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्राप्त सहायता से हुए सफल उपचार के आभार स्वरूप मुख्यमंत्री के साथ पौधे रोपे। उनके परिवारजन सर्वदेवेन्द्र शर्मा, विवान शर्मा, अथर्व शर्मा, सुप्रियंका शर्मा और सुश्रेया शर्मा साथ थीं। मुख्यमंत्री के साथ मोहित सोनी और सुहिमशिखा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वसंदीप मिश्रा, इमरान खान, नीरज श्रीवस्तव ने भी पौधे लगाए। जन-प्रतिनिधि सर्वश्यामलाल यादव, रामकुमार यादव, निनाद जैन, वैभव अस्थाना, प्रशांत तिवारी, अजय यादव और प्रदीप सिंह ने भी पौध-रोपण किया।

More Stories
मां ने तीन बेटियों को जबरदस्ती पिलाया जहर, खुद भी आत्महत्या की कोशिश; अलीराजपुर में खौफनाक घटना
भोपाल में वैलेंटाइन डे पर चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, लट्ठबंद कार्यकर्ताओं और पुलिस तैनाती
इंदौर में MBA छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार; वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल