नई दिल्ली
दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजनीतिक दल राजधानी में रोड-शो, जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव रविवार 25 मई को निर्धारित है।
आज राजधानी में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की रैली हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी और उत्तराखंड तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री जनसभाएं और रोड-शो करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज मंगोलपुरी और सीमापुरी में रैली कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता भी रोड-शो करेंगे।

More Stories
यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: ट्रॉनिका सिटी में 30 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त
डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड