संबलपुर/रायपुर.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने संबलपुर रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा के राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है।
ओडिशा चुनाव प्रचार पर आए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संबलपुर में बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद रैली की शुरूआत समलेश्वरी माता मंदिर से हुई। यहां से हजारों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर बड़ा बाजार, खेतराजपुर, दुर्गामंगलम, बारेपाली होते हुए वापस दुर्गामंगलम पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने एक सभा को भी संबोधित किया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओडिशा एक समृद्ध राज्य था, लेकिन पिछले 25 सालों में नवीन पटनायक सरकार ने लूट करी है। उसने राज्य को बर्बाद कर दिया है। उड़ीसा को फिर से विकास और समृद्धि के पथ पर लाने के लिए यहां भाजपा की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि राज्य में नाम के लिए नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन असल में यहां की सरकार पांडियन चला रहे हैं, जिसका खौफ आम जनता में ही नहीं बल्कि यहां के मंत्रियों में भी हैं। सरकार के मंत्री भी कोई फैसला नहीं लेते सभी फैसले पांडियन लेता है।

More Stories
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात