मुंबई
फिल्म निर्देशक और लेखक अमित राय, छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बना सकते हैं। अक्षय कुमार को लेकर ओएमजी 2 बनाने वाले अमित रॉय अब छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाने वाले हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। अमित रॉय ने बताया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के लिये शाहिद कपूर उनकी पहली पसंद हैं। उनको कहानी पसंद आई है। फिल्म का काम शुरू हो चुका है। यह अलग जॉनर की फिल्म है, जिसे अब तक नहीं बनाया गया है।
अमित रॉय ने बताया,जैसी शिव जी में मेरी आस्था है, वैसी ही आस्था छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए भी है। जब मैं ओएमजी 2 बना रहा था, तो मुझे पता था कि मुझसे कुछ गलत नहीं होगा। वैसा ही भरोसा इस फिल्म को लेकर भी है। कहानी बिल्कुल शुद्ध है। इससे छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में लोगों को और जानने का मौका मिलेगा। इसमें काल्पनिक कुछ भी नहीं होगा। जो उनके जीवन में घटित हुआ, वही कथा का हिस्सा है।

More Stories
नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन का बड़ा दांव, मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल अलग होगी कहानी